न नेता की सिफारिश की जरूरत, सीधे मिल सकेगा हर आदमी
रेंज के पुलिस अधिकारियों को अब नया अनुभव से गुजरना होगा
अगले सप्ताह श्रीगंगानगर में लेंगे पुलिस अधिकारियों की क्लास
श्रीगंगानगर। बीकानेर रेंज के नये आईजी दिनेश एमएन सोमवार को बीकानेर पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे। अब रेंज में पुलिस का एक नया चेहरा नजर आयेगा। पुलिस थाने अब सिर्फ परिवादी को न्याय दिलाने का ही काम करेंगे। नये आईजी अगले सप्ताह ही श्रीगंगानगर आकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से भी रूबरू होंगे।
'सांध्यदीप.कॉ.इनÓ से वार्ता करते हुए नये रेंज आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि वे सोमवार को बीकानेर आयेंगे। इसके बाद रेंज के पुलिस अधिकारियों से रूबरू होकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिनेश एमएन उस समय चर्चा में आ गये थे जब उनको एसीबी का आईजी का चार्ज दिया गया तो उन्होंने एक के बाद एक कार्यवाही करते हुए मुर्दा एसीबी में जान फूंक दी थी। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया था। इसके बाद उन्हें स्पेशल ऑपरेशन गु्रप का आईजी दिया गया तो उन्होंने अनेक प्रकार के संगठित अपराधियों को जेल तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।
वही एमएन अब बीकानेर रेंज में आ रहे हैं। उनके निकटस्थ एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि नये आईजी तक पहुंचने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होगी। आम आदमी सीधे उनसे मिलकर अपने परिवाद दे सकता है। जो भी सच होगा, वह लोगों के सामने आयेगा। आईजी का पुलिस की भाषा में लॉयन कहा जाता है याने शेर। जिला एसपी को टाइगर। अब रेंज में असली शेर आ गये हैं। वहीं विपिन कुमार पाण्डेय जिन्होंने गंगानगर को बिहार बनाने में किसी प्रकार की कसर बाकी नहीं रखी थी। वे कल रिलीव हो गये। उनके ही कार्यकाल में गंगानगर में सुपारी लेकर हत्या करने, गुंडा टैक्स मांगने के लिए व्यापारियों को फोन आने का सिलसिला आरंभ हुआ था। इस तरह का भय पहले कभी नहीं देखा गया। उल्लेखनीय है कि विपिन कुमार पाण्डेय मूल रूप से बिहार के हैं।

No comments:
Post a Comment