Friday, August 24, 2018

राजू चलाना बने सचिव

श्रीगंगानगर, 24 अगस्त 2018: फल-सब्जी मण्डी रेहड़ी यूनियन की बैठक विगत दिवस नई सब्जी मण्डी प्रांगण में हुई। इस दौरान यूनियन के सदस्य राजू चलाना को सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया। 
चुनाव अधिकारी शेर सिंह व प्रधान किशोरी लाल पचेरवाल ने राजू चलाना का नाम सचिव पद केलिए प्रस्तावित किया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। राजू चलाना इससे पूर्व यूनियन के सक्रिय सदस्य व कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने यूनियन की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी का अच्छे तरीके से निर्वहन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। यूनियन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे समर्पित भाव से निभायेंगे। इस मौके पर यूनियन के कालूराम, शन्टू, नत्थूराम, मोनू, नरेश, सोनू, बबला, बिल्लू धींगड़ा, महेन्द्र, राजू टोपी, एसके, साजिद खान, धनराज, सन्तोष सहित बड़ी संख्या में रेहड़ी यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 

No comments:

national

3/national/feat-list

headline

3/headline/feat-list

Rajasthan Election

3/Rajasthan Election/feat-list

rajasthan

3/rajasthan/feat-list

sriganganagar

3/sriganganagar/feat-list