बठिंडा :- (दीपक बेहनीवाल/कमल कटारिया) आज बठिंडा के निकटवर्ती गांव जिद्दा में स्थित स्पोर्ट किंग धागा फैक्ट्री में सुबह 11:00 बजे के करीब अचानक गैस वैल्डिंग वाला सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से जहां जोरदार धमाका हुआ जिस में झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी के अनुसार पता लगा कि उक्त धागा फैक्ट्री स्पोर्टकिंग में 40 वर्षीय भोला सिंह पुत्र जंगी यादव निवासी बिहार गैस वेल्डिंग का काम कर रहा था। वेल्डिंग करते समय अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के कारण जोरदार धमाका हुआ जिस में झुलस कर भोला सिंह जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा दाखिल कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment