Sunday, June 3, 2018

कपिल की फूहड़ता पर भारी बेलन वाली बहू

सांध्यदीप विशेष

पिछले तीन साल से कपिल शर्मा की फूहड़ता को देखकर लोग बुरी तरह बोर हो गए थे। उनके संवाद में जैसे जैसे फूहड़ता बढ़ती गई लोग दूर होने लगे। अब कलर्स और स्टार प्लस के तीन कॉमेडी सीरियल ने टीवी का चेहरा बदल दिया है। 90 का दशक याद आ गया जब संवाद ऐसे होते थे, गम्भीर स्वभाव वाला भी परिवार सहित देखता था और खुल कर हंसता था। अब वही दौर वापिस आ गया है।

स्टार प्लस "खिचड़ी" और "हर शाख पर उल्लू बैठा है" नामक दो पारिवारिक धारावाहिक लेकर आया है। जो पूरे सप्ताह मनोरंजन करता है।

हर शाख पर ....राजनीति और मीडिया की वर्तमान सिथति का हालात से मनोरंजन करता है। इसकी टीआरपी बढ़ी तो राजनीति में सनसनी हुई और इसका समय अब रात 11.30  बजे कर दिया। स्टार प्लस पर ही खिचड़ी नामक दूसरा मनोरंजक सीरियल खिचड़ी भी शनि और रविवार रात को खूब पारिवारिक मनोरंजन कर रहा है।

इसी तरह से बेलन वाली बहू- सीरियल भी कलर्स पर सफलता अर्जित कर रहा है। पारिवारिक एकता को मजबूत करने के संदेश इसमें है।
जंहा दादा, पुत्र-बहू, पौत्र-बहु का एक परिवार है। इसमें भाइयों का प्यार, देवरानी-जेठानी की आपसी प्यार एकता कपूर के सीरियल को झूठा साबित करने में कामयाब रहा है। एकता के महिला प्रधान धारावाहिक में देवरानी-जेठानी को दुश्मन दिखाया जाता रहा, वन्ही इसमें सास का बहुत ही सुंदर किरदार है। दादा और पिता को विवाहित पुत्र को पीटना भी सहज रूप में दर्शाया गया है।

तीनों धारावाहिक सफल हो रहे हैं। इससे आशा है कि भारत की एकीकृत परिवार की पुरानी अवधारना को मज़बूती मिलेगी।

No comments:

national

3/national/feat-list

headline

3/headline/feat-list

Rajasthan Election

3/Rajasthan Election/feat-list

rajasthan

3/rajasthan/feat-list

sriganganagar

3/sriganganagar/feat-list