Thursday, May 31, 2018

बिहाणी का उदघोष और टिम्मा की सेवा से मिलेगी करोड़ों के जीवन को नया विश्वास
श्रीगंगानगर। महाभारत का युद्ध धर्म के लिए लड़ा गया और आज हजारों साल बाद भी याद है।।उस युद्ध में लाखों लोग मारे गए थे। कुरुक्षेत्र की रन भूमि आज भी उन शूरवीरों के रक्त से लाल है। इसी तरह से धन-धन गुरु गोविंद सिंह जी दसवीं पातशाही ने हिन्दू धर्म को बचाने के लिए युद्ध किया। उस युद्ध मे अपनी शहादत देने वाले सिखवीरों का कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे। उनको हम शत-शत नमन कर और सुबह पूजा के समय याद कर हम उस आदि शक्ति (अकाल पुरुख) से अरदास करें कि इन महाआत्माओं का आशीर्वाद सदा हमारे साथ रखे ताकि हम धर्म की लड़ाई लड़ते हुए कभी डगमगाएँ नहीं। एक बार फिर से एक नए युद्ध का उद्धघोष हुआ है। करोड़ों लोगों के जीवन को बचाने के लिए। इस बार उद्धघोष किया है बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने और उनके साथी हैं समाजसेवी तेजेंद्रपाल सिंह टिम्मा।
पंजाब के भटिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर जिले तथा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर आदि जिले जंहा पंजाब की नहरों से आने वाला जहरीला पानी साइलेंट किल्लर बनकर लोगों के जीवन में कैंसर रूपी काल बनकर आता है। बेइंतहा दर्द के निशान छोड़ जाता है।
पंजाब की सतलुज और व्यास नदियों का पानी राजस्थान में आता है। इन नदियों में पंजाब की सीवरेज और फैक्ट्रियों का रासायनिक पानी इन नदियों में डाल दिया जाता है और नहरों के रास्ते हमारे खेतों तथा घरों में पेयजल के रूप में आता है। यह पानी इतना खतरनाक है कि हजारों लोगों का जीवन लील चुका है। लाखों लोगों को कैंसर का रोग दे चुका है।
राजस्थान और पंजाब के विभिन्न जिलों में रहनेवाले करोड़ो लोगों के जीवन पर यह पानी संकट बन गया है।
कैंसर से कितने लोगों की मौत गंगानगर, हनुमानगढ़ व अन्य जिलों में हुई है इसका सही आंकड़ा सरकार के पास नहीं है।लेकिन यह सच है कि गंगानगर में ही हजारों लोग प्रभावित हैं।

जयदीप बिहाणी ने गुरुवार 31 मई को इस जहर के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। गोल बाजार में हुई सभा मे सैकड़ों लोग मौजूद थे जो जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट भी पहुचे।

भीषण गर्मी में भी लोग शामिल हुए। इनके लिए बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार टिम्मा ने व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर लस्सी की सेवा करवाई।

आशा है कि करोड़ों लोगों के जीवन को कैंसर से बचाने के लिए  जयदीप बिहाणी और टिम्मा ने जो अभियान शुरू किया है उसको सफलता मिलेगी। क्योंकि करोड़ों लोगों की दुआएं ओर सहयोग उनके साथ है।

No comments:

national

3/national/feat-list

headline

3/headline/feat-list

Rajasthan Election

3/Rajasthan Election/feat-list

rajasthan

3/rajasthan/feat-list

sriganganagar

3/sriganganagar/feat-list