श्रीगंगानगर। जिले के श्रीबिजयनगर तहसील क्षेत्र में हुई बरसात से वहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं। अतिवृष्टि के कारण अनेक मकान भी गिरने की खबर मिली है। हासिलशुदा जानकारी के अनुसार श्रीबिजयनगर क्षेत्र में शनिवार रात से बरसात का दौर आरंभ हुआ और जो रविवार प्रात: 7 बजे तक जारी रहा। इस कारण अनेक कच्चे इलाकों में ज्यादा पानी भर जाने के कारण मकान गिर गये और अनेक मकानों को नुकसान भी हुआ। पूरे बिजयनगर कस्बे में बाढ़ जैसे हालात हैं। वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां अगर और बरसात नहीं होती है तो स्थिति सामान्य होने में दो दिन लग सकते हैं। नगरपालिका पम्प के जरिये पानी निकालने का प्रयास कर रही हैं किंतु संसाधनों के अभाव में वह ज्यादा सफल नहीं हो पा रही है।
Sunday, July 22, 2018
बिजयनगर में भारी बारिश से मकान गिरे

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment