Friday, August 17, 2018

रात नौ बजे तक गंगानगर पहुंचेंगे आईजी, कल क्राइम मीटिंग

श्रीगंगानगर, 17 अगस्त। बीकानेर रेंज के आईजी दिनेश एमएन आज शुक्रवार रात करीबन 9 बजे तक श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। वे इसके बाद कल प्रात: ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
आईजी दिनेश एमएन बीकानेर से रवाना होकर देर रात 9 बजे या इसके बाद श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। उनको कल पुलिस लाइन में सलामी दी जायेगी। इसके बाद वे जिले के सभी थानाधिकारियों, उप अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद आईजी पहली बार श्रीगंगानगर आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि वे श्रीगंगानगर पहुंचने से पहले सूरतगढ़ में सिटी व सदर थाने तथा उप अधीक्षक कार्यालय का भी ओचक निरीक्षण कर सकते हैं। 

No comments:

national

3/national/feat-list

headline

3/headline/feat-list

Rajasthan Election

3/Rajasthan Election/feat-list

rajasthan

3/rajasthan/feat-list

sriganganagar

3/sriganganagar/feat-list